स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव: VVS प्रत्याशी राहुल गुप्ता ने भारी जनसैलाब और जयघोष के बीच दाखिल किया नामांकन
आगरा । उत्तर प्रदेश में आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले स्नातक खंड विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार के परवान चढ़ने के साथ ही प्रत्याशियों का नामांकन दौर भी पूरा हो चुका है । इसी कड़ी में अलीगढ़ निवासी, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी राहुल गुप्ता ने वी. वी. एस. राष्ट्रीय संगठन (रजिस्टर्ड) के बैनर तले अपना नामांकन पत्र आगरा खंड से दाखिल किया। राहुल गुप्ता का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ । सुबह 8:00 बजे अलीगढ़ से आगरा के लिए रवाना हुए चुनावी काफिले का मडराक, सासनी , हाथरस और रूहेरी में आम जनता एवं समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
अलीगढ़ से आगे बढ़ते हुए काफिले का आगरा के स्थानीय होटल में स्वागत हुआ , जहां सर्वसमाज के गणमान्य लोगों एवं पदाधिकारियों ने वी. वी. एस. राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय का पटका व फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके पश्चात राहुल गुप्ता दोपहर 2:55 बजे अपने दलबल के साथ आगरा कमिश्नरेट पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। अपराह्न 3:30 बजे नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने पर समर्थकों ने जयघोष के साथ परिसर से प्रस्थान किया।

नामांकन के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने राहुल गुप्ता को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आगरा की पूर्व पार्षद एवं वैश्य महिला , आगरा समाज की अध्यक्ष श्रीमती मंजू वार्ष्णेय ने कार्यक्रम में पहुंचकर राहुल गुप्ता को जीत का आशीर्वाद दिया और चुनाव में पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया।
इस अवसर पर वी. वी. एस. राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि इस मंच पर केवल एक विशेष वर्ग नहीं, बल्कि सर्वसमाज और देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधि उपस्थित हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने एकता, संस्कार और जनसेवा को अपनी विचारधारा का मूल आधार बताते हुए समाज के आर्थिक उत्थान और राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। राजनीति और समाज के परस्पर संबंधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग—चाहे वे डॉक्टर, इंजीनियर हों या छोटे-बड़े व्यापारी—राजनीति में अपनी भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर वी. वी. एस. राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय ,डॉ. नेहा वार्ष्णेय, पत्रकार राहुल नवरत्न, आकाश नवरत्न , कान्हा वार्ष्णेय , ओज कवि हरिनाम दास सांचाजी, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, राकेश वार्ष्णेय, राम खिलोनी घड़ी वाले, श्रेयांस वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, मदन गोपाल वार्ष्णेय, जागेश वार्ष्णेय, ममतेश वार्ष्णेय, भानू वार्ष्णेय, ओंकार गुप्ता, विनोद वार्ष्णेय, राम कुमार गुप्ता एडवोकेट, गिरीश गुप्ता,देवेंद्र कुमार तूफान, प्रदीप वार्ष्णेय,वकील वार्ष्णेय, नमन गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय, मोहन लाल वार्ष्णेय, राघव वार्ष्णेय एडवोकेट, मुकुंद वार्ष्णेय मोंटी, बांकेविहारी वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, बंशी वार्ष्णेय, रजत वार्ष्णेेय , सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक और समर्थक मौजूद रहे।