जल पुरुष प्रमोद कसेरे की मेटल फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कम्प

मथुरा। बीती रात्रि महानगर के गोकुल रेस्टोरेंट के समीप स्थित एक मेटल फैक्ट्री के स्क्रेप में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह फैक्ट्री जल पुरुष कहे जाने वाले प्रमोद कसेरे की है।

बताया जाता हैं कि दिल्ली मसानी बायपास मार्ग स्थित गोकुल रेस्टोरेंट के समीप उत्कर्ष मेटल्स में रात को 33000 केवीए की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में रखें कबाड़ आदि सामान में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलती ही उद्योगपति प्रमोद कसेरे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और अपने साथी राजीव बृजवासी देवेंद्र चौधरी प्लंबर अरविंद को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल बृजवासी लैंडस इन होटल आदि से पानी की सप्लाई पहुंच गई और टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया इस बीच फायर बिग्रेड की गाड़ी भी वहां पहुंच गई।

आगजनी के संबंध में प्रमोद कसेरे ने बताया कि फैक्ट्री में रखें कबाड़ में आग लगी है जिससे कोई ज्यादा क्षति नहीं हुई है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शहर के उद्योगपति और उनके शुभ चिंतक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।