मथुरा पुलिस की बड़ी सफलता : बस से 80 लाख रु का सोना उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर दबोचे , 100% माल बरामद
थाना हाईवे, स्वाट और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई; मास्टरमाइंड समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी के शातिर आरोपी गिरफ्तार, कार, बाइक और मोबाइल जब्त
मथुरा । जनपद की थाना हाईवे पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने बस में सफर कर रहे कंपनी एजेंट से हुई सोने की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया 650 ग्राम सोना (शत-प्रतिशत माल) बरामद कर लिया है।
गत 24 जुलाई 2026 को बस में यात्रा के दौरान कंपनी के एजेंट के बैग से 650 ग्राम सोने के आभूषण/सामान की चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना हाईवे पर मुकदमा संख्या 731/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 317(2) में मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही थी। रविवार, 02 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे, पुलिस टीम को सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाकलपुर बम्बा के पास घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 650 ग्राम सोना (चोरी गया शत-प्रतिशत माल) एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार (घटना में प्रयुक्त) हीरो होंडा मोटरसाइकिल 4 मोबाइल फोन।
इस संबंध में पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी
उपेंद्र सिंह (निवासी: धौलपुर,) संदीप सिंह (निवासी: मुरैना,) अभिषेक (निवासी: आगरा)विष्णु सिंह (निवासी: आगरा) है।