मथुरा। एसोसिएशन ऑफ सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स, मथुरा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह 10 मार्च को गोवर्धन चौराहा स्थित होटल अभिनंदन में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में जनपद के 50 से अधिक सीबीएसई विद्यालयों के संचालक, प्रबंधक एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निशांत शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में पहुंचे सभी विद्यालय संचालकों और अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर तथा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए फूलों से होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर राजीव इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज अग्रवाल एवं सीबीएसई कोऑर्डिनेटर मथुरा शैलेंद्र ग्रेवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से विद्यालयों के बीच संवाद एकता और बेहतर तालमेल को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में आकाश सिंघल और दीपक मुकुटमणि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि हरे कृष्ण शर्मा ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। समारोह के दौरान विद्यालयों के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया, ताकि विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जा सकें।
समारोह में अनिल यदुवंशी (माउंट हिल स्कूल), अभिषेक गोयल (रमनलाल शेरावाला), आशीष भाटिया (ज्ञानदीप), अमरजीत सिंह (सिंबायोसिस), गौरव अग्रवाल (द मिलेनियम स्कूल), हिमांशु सिंह (सोफिया स्कूल), विन्सेंट पॉल (सेंट पॉल्स), अनुपम शर्मा (हेरिटेज स्कूल), पुनीत प्रजापति (रियल इंटरनेशनल), राजीव (राइजिंग स्टार), गिरधर (एसवी इस्कॉन), विपिन कुंतल (एमएस ग्लोबल), कुलदीप चौधरी (महाराजा अनंगपाल), अशोक अग्रवाल (अशोक इंटेलेक्चुअल), गिर्राज सिंह (सीएसआरवी), नारायण सिंह (आरके इंटरनेशनल), मार्तण्डदेव (सारंग हाई इंपैक्ट) सहित अनेक विद्यालय संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.