कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रदीप सरोहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग डूंगर सिंह उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि भाजपा और संघ की सांप्रदायिक विचारधारा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ने से रोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज वही लोग सत्ता में बैठे हैं जो दलितों के विकास के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जल्द ही प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर दलित चौपाल आयोजित करेगा, जिससे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदीप सरोहा और प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह को संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि वह बाबा साहेब द्वारा संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के मूल सिद्धांतों को बदलना चाहती है। कांग्रेस इसका सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी।
बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवीण भास्कर एडवोकेट ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र पांडव, भरतलाल और गीता दिवाकर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में प्रदीप सागर (सेवादल अध्यक्ष), एड. दुष्यंत राहुल, डॉ. सी.पी. सिंह, जितेंद्र कुमार, गुलशन, प्रवीन बौद्ध, नेम सिंह, श्री प्रसाद, चंद्रभान, राजेश, भूपेंद्र, बबलू, पूरन सिंह, ज्ञान प्रकाश, अजीत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।