रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

मथुरा। रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल में 9 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह, कार्यक्रम अध्यक्षा अनीता चावला, मुख्य अतिथि डॉ. चारू जैन, विशिष्ट अतिथि दलजीत कौर, मुख्य वक्ता गंगा रानी व निधि शर्मा तथा कौशल विकास की संचालिका मीनल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या बहनों ने नारी शक्ति को दर्शाने वाले नृत्य, रैंप वॉक, गायन, प्रश्नमंच सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि आत्मचिंतन और संकल्प का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक दिन महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।
प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं शिक्षिकाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर विद्यालय की आचार्या दीप्ति अग्रवाल को मिस RLPKD, डिम्पल शर्मा को प्रथम रनर-अप तथा कुमारी पलक को द्वितीय रनर-अप का खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मीनल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दुर्गा, सरस्वती और काली जैसी महान शक्तियों के माध्यम से नारी शक्ति का महत्व बताया। अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया।