मथुरा। नगर निगम ने गृहकर और जलकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो भवनों को सील कर दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के नेतृत्व में भूतेश्वर जोन में यह अभियान चलाया गया जिससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार भवन संख्या 178/211, भवन स्वामी रज्जोगल पुत्र दाऊदयाल, निवासी मोहल्ला अवागढ़ फार्म, मथुरा पर 3,26,840 रुपये गृहकर/जलकर बकाया था। वहीं भवन संख्या 178/232, भवन स्वामी हाजी सलाउद्दीन पुत्र हाजी शाहबुद्दीन, निवासी अवागढ़ फार्म पर 8,15,236 रुपये का बकाया चल रहा था।
नगर निगम द्वारा दोनों भवन स्वामियों को पहले मांग नोटिस और अंतिम नोटिस भेजकर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित समय तक भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते 5 मार्च 2026 को नगर निगम की टीम ने दोनों भवनों को सील कर दिया।
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव, कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द कुमार यादव, संबंधित क्षेत्र के कर संग्राहक, नगर निगम की प्रवर्तन टीम और क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों पर गृहकर या जलकर का बकाया है, वे जल्द से जल्द जमा करा दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कुर्की और सीलिंग जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.