कोलकाता । वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा। रविवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा 10 रन ईशान किशन सिर्फ 10 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव को रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए हार्दिक पांड्या 17 रन बनाकर लौटे।