पाकिस्तान में खामेनेई की मौत पर बवाल , कराची में भीड़ ने किया अमेरिकी दूतावास पर हमला; 8 की मौत

 

दिल्ली । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का विरोध अलग-अलग देशों में देखने को मिल रहा है। खेमेनेई की मौत के गुस्से की आग की आंच अब पाकिस्तान के कराची तक पहुंच गई है। यहां गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया , जिससे 8 लोगों की मौत हो गई ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने कराची स्थित अमेरिकी दूतावास का घेराव किया और जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका विरोधी नारे लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने दूतावास परिसर के बाहर आगजनी भी की।

 

शनिवार को हुए अमेरिकी-इस्राइली हमलों में सशस्त्र बलों के प्रमुख अब्दुल रहीम मौसवी और रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह की मौत हो गई है। इससे पहले ईरान ने सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई, उनके सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की पुष्टि की थी। आईआरएनए ने यह भी बताया कि हमले में सशस्त्र बलों के अन्य कई वरिष्ठ कमांडरों की भी जान गई है। उनके नामों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।