मथुरा । गिलट आभूषण व्यवसायी समिति की बैठक चित्रकूट मसानी पर होली मिलन समारोह एवं वार्षिक शैल महोत्सव हण्डा के आयोजन को लेकर अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (सादाबाद वाले) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह 2 मार्च को चित्रकूट मसानी पर तथा वार्षिक शैल महोत्सव हण्डा का आयोजन 13 मार्च को भागवत सेवा संस्थान, गोवर्धन में किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक भाजपा नेता प्रेमचंद महावर को बनाया गया, जबकि सह संयोजकों में पवन सोनी, नीरज अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, राहुल नवरत्न, राजीव बडडू, कपिल एवं मयंक माहेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य संयोजक प्रेमचंद महावर ने बताया कि होली मिलन समारोह 2 मार्च को चित्रकूट मसानी पर दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ठंडाई, मिष्ठान, चाट, अबीर-गुलाल के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें रासमंडली विशेष आकर्षण रहेगी।
समिति के उपाध्यक्ष गुड्डू अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च को गोवर्धन में आयोजित वार्षिक शैल महोत्सव हण्डा के अंतर्गत प्रातः 9 बजे श्री गिरिराज महाराज का अभिषेक, 11 बजे छप्पन भोग तथा 12 बजे से आम भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष राहुल नक्षत्र, अनिल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनिल कुमार, राजकुमार सूतिया, मोहित, विष्णु अग्रवाल, अंकित गुरु, रामकुमार (विसावर वाले), गिरिराज अग्रवाल, विशन चंद्र सूतिया, सौरभ, गौरव, अंकुर, राजेंद्र मोदी, बालकिशन बबलू, ज्वाला प्रसाद, संदीप, विनय, हेमंत, पलाश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, आकाश अग्रवाल, हिमांशु गोयल, शरद गोलू, पीयूष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे।