मथुरा/वृन्दावन। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा बकायेदार भवन स्वामियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त जग प्रवेश के आदेशों के अनुपालन में वृन्दावन जोन के जोनल प्रभारी/अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में रमनरेती क्षेत्र स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल द्वारा नगर निगम द्वारा जारी मांग बिल, मांग नोटिस एवं अंतिम सूचना पत्र के बावजूद जलकर एवं सीवरकर की बकाया धनराशि जमा नहीं की गई। विद्यालय पर कुल 17,64,429 रुपये (जलकर व सीवरकर) बकाया था।
नियत समय तक भुगतान न होने पर नगर निगम ने नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए 23 फरवरी को इंडियन बैंक वृन्दावन में संचालित हेरिटेज पब्लिक स्कूल के बैंक खाते को कुर्क कर दिया।
कार्रवाई के दौरान कर विभाग वृन्दावन जोन की टीम मौजूद रही जिसमें हरि कृष्ण प्रसाद गुप्ता (कर अधीक्षक) मुकेश सिंह (राजस्व निरीक्षक) हबीब खां (कैशियर) एवं नन्दकिशोर (कर समाहर्ता) सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकायेदारों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा निर्धारित समय पर कर जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.