मथुरा। 2 दिन से रात के समय तेज शीत लहर से आम जनमानस बेहाल की स्थिति में आ गया है। सबसे ज्यादा स्थिति खराब खुले में सोने वाले और फुटपाथ पर रहने वाले गरीब लोगों की हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन और नगर निगम ने उनके बचाव के लिए प्रयास किए हैं जो अभी नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। बुधवार की रात मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस अधिकारी प्रशांत नागर ने अपनी टीम के साथ मथुरा शहर में भ्रमण कर खुले में सड़क किनारे पड़े लोगों को गर्म वस्त्र कंबल बांटकर राहत प्रदान करने का सद प्रयास किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर ने मथुरा रेलवे जंक्शन माल गोदाम रोड और कैंट काली देवी मंदिर के सामने बैठे रहने वाले गरीब लोगों को कंबल बांटे हैं। इस दौरान उनके साथ राजस्व निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद और सदर लेखपाल शैलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर का कहना है कि मथुरा तहसील क्षेत्र में प्रतिदिन गरीब लोगों को कंबल वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। राज्य सरकार के निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को कंबल बांटे का संकल्प लिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.