मथुरा की बेटी ने एक बार फ़िर ब्रज की माटी का नाम रोशन किया है । छोटे से गॉव कस्बा राया के हरी का नगला की रहने वाली है और इस लड़की ने न सिर्फ़ अपने गांव का नाम रोशन किया बल्कि मथुरा का नाम भी रोशन किया है । जयश्री रावत ने इंडियन नेवी में पहली बार मे सफ़लता हासिल करते हुए अपना मुक़ाम हासिल किया है और अग्निवीर योजना के तहत मथुरा से सिर्फ़ एक ही लड़की का चयन किया गया है । जयश्री का बचपन से मन था कि वह भारतीय सेना में अपना स्थान बनाएं और आज उसका सपना सच हो गया जब जयश्री को उसके चयन की सूचना मिली । जयश्री का सेना में भर्ती का सपना उसके पिता को देखकर ही हुआ जयश्री के पिता भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात है और इस बेटी के प्रेरणा के स्रोत भी है । बेटी के चयन के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है तो वही सभी बेटी के चयन के बाद जयश्री पर गर्व महसूस कर रहे है।