मथुरा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को रंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव एवं रंगेश्वरी काली मां का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। शाम के समय कुटू आटे की पकौड़ी एवं नारियल की चटनी का विशेष भोग अर्पित किया गया। भोग अर्पण के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

प्रसाद वितरण में शिव भक्त बबलू चौधरी, प्रियंका चौधरी, मां के दास अशोक गुप्ता, बांके बिहारी, कुंज बिहारी सहित अन्य भक्तों ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं को रोक-रोक कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।