लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट सहित आधा दर्जन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नई तैनाती की गई है।
तबादला सूची के अनुसार
राकेश कमार, नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हमीरपुर के पद पर तैनात किया गया है वही अनुपम कुमार मिश्रा विशेष कार्याधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर नियुक्त किया गया है। राजेश कमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर-2 को अपर जिलाधिकारी (नगर प्रशासन) कानपुर नगर बनाया गया है।
महेश प्रकाश जो अब तक प्रतीक्षारत थे को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर के पद पर तैनाती दी गई है।
श्रीमति रिकी जायसवाल, जो प्रतीक्षारत थे को मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा नियुक्त किया गया है। इनके अलावा
अजय कुमार उप जिलाधिकारी कानपुर विकास प्राधिकरण को अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। अधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.