द्वारकाधीश मंदिर में 23 जनवरी को मनाई जाएगी बसंत पंचमी

मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रमुख मंदिर श्री द्वारकाधीश में बसंत पंचमी का पावन पर्व कल 23 जनवरी को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज की आज्ञा से बसंत पंचमी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर ठाकुर श्री द्वारकाधीश को अबीर-गुलाल एवं बसंती पुष्प धाराएं अर्पित की जाएंगी। बसंत पंचमी के साथ ही ब्रजमंडल में होली महोत्सव की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

बसंत पंचमी के अवसर पर ठाकुर जी के विशेष दर्शन प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक कराए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से दर्शन व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।