Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • Epaper
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • मथुरा
  • महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को लेकर गरजे जाट महासभा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को लेकर गरजे जाट महासभा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

13 फरवरी तक भूमि नहीं मिली तो होगा बड़ा आंदोलन : जाट महासभा

मथुरा
By Rajpath Mathura On Jan 12, 2026 30

मथुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की ।

अखिल भारतीय जाट महासभा के मंडल अध्यक्ष बिश्वेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में भी कई बार ज्ञापन देकर शासन-प्रशासन से प्रतिमा स्थापना की मांग की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 13 फरवरी 2026 तक प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई तो महाराजा सूरजमल जी की जयंती पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल ब्रज क्षेत्र के महान शासक थे जिन्होंने हिंदू समाज की रक्षा के लिए अनेक युद्ध लड़े और अपने जीवन में कभी पराजय नहीं देखी। इसके बावजूद पूरे ब्रज क्षेत्र में उनकी एक भी प्रतिमा स्थापित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मथुरा में भरतपुर राजघराने की कई भूमि उपलब्ध हैं, जिनमें से किसी एक को प्रतिमा स्थापना हेतु आवंटित किया जाना चाहिए।

महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल जी ने मुगल अत्याचारों से हिंदुओं की रक्षा की और दिल्ली व आगरा जैसे दुर्गों पर विजय प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राम नाहर, वीरेंद्र चौधरी, कन्हैया नाहर, अभिषेक नाहर, सुनील कुमार चौधरी, गौरव चौधरी, शुभम चौधरी, ब्रजमोहन, निशांत चौधरी, जीतू चौधरी, मंजीत, जय नाहर, अजय नाहर, रोहित, मनोज, सुमित, अखिल, शिवम्, जय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#breaking news#cm yogi #yogi adityanath#dm mathura #cdo mathura#google #google discover#Jat Mahasabha workers protested over the installation of Maharaja Surajmal's statue and submitted a memorandum at the Collectorate.#mathura vrndavan news
Rajpath Mathura 14243 posts 0 comments

Prev Post

सुरीर में वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Next Post

वृंदावन जोन नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जगप्रवेश की जनसुनवाई

You might also like More from author
मथुरा

मथुरा में जन्माष्टमी से पहले एफडीआई की बड़ी कार्रवाई: हाईवे पर 1200 किलो पनीर किया…

मथुरा

फ्रंटियर बिस्किट के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ, मथुरा में ग्राहकों को मिलेगा बेहतर…

मथुरा

मथुरा में 2,000 लीटर मिलावटी दूध पकड़ा, स्टार्च मिलने पर मौके पर नष्ट

मथुरा

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से GLA विश्वविद्यालय की छात्रा की…

Prev Next
About Us

5614443
Views Today : 6337
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.