मथुरा में प्रथम पहल फाउंडेशन के चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड

​मथुरा: समाज सेवा के संकल्प के साथ ‘प्रथम पहल फाउंडेशन’ द्वारा मसानी स्थित कृष प्लाजा में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न केवल मरीजों की जांच हुई, बल्कि उन्हें दवाइयां भी मुफ्त दी गईं। कार्यक्रम में संतों और शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने सेवा के इस उत्साह को और बढ़ा दिया।

प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दिवाकर गोयल और डॉ. रोहित कुमार ने 80 से अधिक जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की जांच की।
परामर्श के साथ-साथ संस्था द्वारा मरीजों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।
​ महामंडलेश्वर योगी नवलगिरी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और संस्था के निस्वार्थ कार्यों की प्रशंसा की।

​संस्था के संस्थापक सीए अमित अग्रवाल ने बातचीत में कहा हमारा उद्देश्य मथुरा के उस अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाता। यह अभियान रुकने वाला नहीं है आने वाले समय में हम और भी बड़े स्तर पर ऐसे शिविर लगाएंगे।”

​शिविर के दौरान ही एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई जिसमें अनिल अग्रवाल (नौहझील) को संस्था का नया संरक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही मथुरा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट भानु प्रकाश गौतम को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं को भी संस्था की सेवाओं से जुड़ने का निमंत्रण दिया गया।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल, महामंत्री योगेश गोयल, उपाध्यक्ष मनीष शोरावाला, कोषाध्यक्ष पंकज टालीवाल, और सह-कोषाध्यक्ष नारायण हरि गोयल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सुधीर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नकुल खंडेलवाल, अनुपम शर्मा, काजल ठाकुर और दीपक चौहान सहित पूरी टीम सेवा भाव से डटी रही।
​Tags: #MathuraNews #PrathamPahalFoundation #FreeHealthCamp #SocialService #MathuraHealth #CAAmitAgarwal #NavalgiriMaharaj