मथुरा। पुणे में आयोजित होने जा रही नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले मथुरा जिले के चयनित खिलाड़ियों को किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 व 18 जनवरी 26 को पुणे में आयोजित होगी जिसमें जिले के होनहार खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
सम्मान समारोह में यूथ आइकॉन 2020 कन्हैया गुर्जर, एडवोकेट विपिन कुमार, जय सिंह चौहान सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया ।
नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों में लक्ष्य अग्रवाल, आयेशा, आराधिका कार, हंसहूजा अग्रवाल, नित्या गुप्ता, निकुंज गुप्ता, कृषव गुप्ता, भव्यांश अग्रवाल, वंशिका खंडेलवाल, देवांश अग्रवाल, रितिक, भव्या राघव, प्रेम चौधरी, शिवांश, पाखी वर्मा, रोशनी वर्मा, विकास, आराध्या शर्मा, परम, कनिका शर्मा, श्रेयांन्वी, प्रियांशु, श्रेष्ठ, चारवी, भानी और कुनाल शामिल हैं।
जिला सचिव शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नेशनल चैंपियनशिप पुणे के कसाई क्षेत्र में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना मथुरा के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में विपिन कुमार, लकी कुमार, मयंक हालदार, अक्षय कुमार, पवन कुमार, सुनील वर्मा, शिवम शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.