मथुरा। जनपद में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडी चौराहे के समीप पंजाबी रसोई रेस्टोरेंट के सामने पहलवानों के दो गुटों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत ने इलाके में दहशत फैला दी। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि खुलेआम सड़क पर एक-दूसरे पर हमला किया जा रहा है। बीच सड़क पर हो रही मारपीट के चलते अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया जबकि यहां हर समय पुलिस मौजूद रहती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हुई लेकिन पुलिस वाहन को आता देख दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.