मथुरा में संदिग्ध मांस कटान से बवाल, तीन कबाड़ गोदामों में आगजनी

45 किलो मांस बरामद, तीन हिरासत में, कई थानों की फोर्स तैनात

मथुरा। जनपद के हाईवे थाना क्षेत्र की अजय नगर कॉलोनी में संदिग्ध मांस कटान की सूचना मिलते ही इलाके में जबरदस्त हंगामा मच गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और हालात तनावपूर्ण हो गए। इसी दौरान कॉलोनी में स्थित तीन कबाड़ गोदामों में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 45 किलो संदिग्ध मांस बरामद कर उसे जांच के लिए वेटनरी कॉलेज भेज दिया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आग पर दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन संदिग्ध मांस को जब्त कर लिया गया है। मांस के नमूने को लैब टेस्टिंग के लिए वेटेनरी कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। जांच रिपोर्ट आने तक पुलिस द्वारा पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।
गोवर्धन रोड के अजय नगर काॅलौनी में आज सुबह गो मांस की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान कबाड़ के तीन गोदाम में आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात पर बमुश्किल काबू पाया है। दमकलों की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि गोवर्धन रोड के अजय नगर एक इंटर कालेज के समीप गो मांस कटान की सूचना पर गौ रक्षक दल व हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 किलो मांस बरामद किया है। हाईवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मांस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इधर हिंदू संगठनों के आक्रोश के बाद आरोपियों ने तीन कबाड़ दाम में आग लगा दी। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया । फायर कर्मियों ने करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। कॉलोनी में तनाव को देखते हुए कई थानों का फोर्स तैनात किया गया ।
एसपी सिटी राजीव कुमार और सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान सहित तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी बीच, हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि जब पुलिस मांस की तलाशी के लिए कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी तब एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने अपने ही कबाड़ के गोदामों में आग लगा दी। बताया गया कि यह आगजनी तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई। हिंदू संगठनों का कहना है कि आग प्रशासन का ध्यान भटकाने और कथित साक्ष्यों को नष्ट करने के उद्देश्य से लगाई गई थी। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए उसकी भी जांच शुरू कर दी है।