मथुरा/गोवर्धन: मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की नवनियुक्त उपाध्यक्ष IAS लक्ष्मी एन ने पदभार संभालते ही कड़े तेवर दिखाए हैं। गुरुवार को उन्होंने आस्था के प्रमुख केंद्र गोवर्धन पहुंचकर विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
ग्राउंड जीरो पर उतरीं उपाध्यक्ष
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने जमनावता चौराहा से डीग अड्डा तक के पूरे क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। उन्होंने केवल फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर व्यवस्थाओं को परखा। उनके रडार पर मुख्य रूप से ये बिंदु रहे:
प्रकाश व्यवस्था: विभागीय लाइटों की स्थिति।
स्वच्छता: सड़कों और परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई।
पार्किंग: मल्टीलेवल पार्किंग की उपयोगिता और सुगमता।
अधिकारियों को ‘अल्टीमेटम’
निरीक्षण के दौरान आईएएस लक्ष्मी एन ने विभागीय अधिकारियों की क्लास लगाते हुए स्पष्ट किया कि गोवर्धन में अव्यवस्था के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि
”गोवर्धन आस्था का केंद्र है, यहाँ देश-दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्याओं को चिह्नित कर उनका बिंदुवार समाधान सुनिश्चित करें।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष के साथ MVDA सचिव आशीष कुमार सिंह
अधिशासी अभियंता अमर दीप सिंह
और नगर पंचायत ईओ चैतन्य कृष्ण भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं में तत्काल सुधार नजर आना चाहिए।