मुंबई से मथुरा पहुंचे ED-RS मार्केटिंग वी.सी. अशोकन, द्विवेदी फ्यूल स्टेशन का किया निरीक्षण

मथुरा।
मुंबई से चलकर मथुरा आए वी.सी. अशोकन (ED-RS, मार्केटिंग HO) का छाता अकबरपुर स्थित के.डी. मेडिकल हॉस्पिटल के निकट बने द्विवेदी फ्यूल स्टेशन पर आगमन हुआ। उनके आगमन का उद्देश्य फ्यूल स्टेशन पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं का निरीक्षण करना रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका चेयर मेन वृंदावन चेयरमैन श्रीमती पुष्पा शर्मा द्वारा अशोकन का बुके भेंट कर, दुपट्टा उढ़ाकर तथा बाँके बिहारी जी की छवि प्रदान कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी का परिचय प्रोपराइटर योगेश द्विवेदी द्वारा कराया गया।
निरीक्षण के दौरान वी.सी. अशोकन ने फ्यूल स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण किया और द्विवेदी फ्यूल स्टेशन पर ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पंप की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सेवाओं एवं संचालन की सराहना करते हुए कहा कि
“द्विवेदी फ्यूल स्टेशन सभी मानकों पर खरा उतरता है और यह नंबर-वन पंप है।”
कार्यक्रम के अंत में द्विवेदी फ्यूल स्टेशन प्रबंधन द्वारा अशोकन के साथ आए सभी अतिथियों का भी गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।