मथुरा। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयन्त चौधरी ने तुलसी वन यमुना मिशन मार्ग पर पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजली दी। तदोपरान्त जयन्त चौधरी ने शहीद हुए 40 जवानों के नाम से यमुना मिशन पर 40 पौधे रोपित किए। इस दौरान जयन्त चौधरी का स्वागत यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल द्वारा छवि चित्र भेंट कर व दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। अपने संबोधन में रालोद नेता जयन्त चौधरी ने कहा कि यमुना मिशन द्वारा जो कार्य यमुना तट पर कराए जा रहे हैं उनसे सभी बृजवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। यमुना किनारे पड़े कचरे से जिस प्रकार खाद बनाकर सघन वृक्षावली की गई है उसके द्वारा लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है जो मानव जीवन को स्वस्थ रखने के लिए अति आवश्यक है। यमुना मिशन द्वारा जिस प्रकार यमुना खादर में पार्क विकसित किये गए हैं और उनमें लगे हुए झूले भी बच्चों के आकर्षण का केन्द्र बन हुए हैं इन सभी कार्यों के लिए यमुना मिशन से जुड़े हुए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा की जनता के लिए यमुना प्रदूषण प्रमुख मुद्दा होना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार यमुना में सीधे नाले गिर रहे हैं उनको देखकर यहां आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों की भावनाएं आहत हो रही हैं यमुना जी की हम सभी माँ के रूप में पूजा करते हैं इसलिए यमुना माँ का जल स्वच्छ और निर्मल रहना चाहिए यदि जल है तो कल है।
राष्ट्रीय लोकदल के शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी एड ने कहा कि यमुना मिशन द्वारा यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर वक्त उनके साथ है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व सांसद जयन्त चौधरी द्वारा विश्राम घाट से लेकर बंगाली घाट तक घाटों का निर्माण चौधरी चरण सिंह घाट के नाम से करवाया गया था तथा यमुना के सभी घाटों पर सौर ऊर्जा वाली लाइट भी सांसद निधि से लगवाईं गईं थी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रालोद वरिष्ठ नेता रविन्द्र नरवार आदित्य तिवारी एड. घनश्याम चौधरी भरत चतुर्वेदी अनुराग चौधरी धर्मेन्द्र चतुर्वेदी विश्वेन्द्र चौधरी, वीरपाल मलिक लाला पहलवान यमुना मिशन के अनिल शर्मा अरुण शर्मा दाऊ दयाल शर्मा मुकेश ठाकुर साहिल यादव शैलेन्द्र शर्मा सहित काफी लोग उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.