लखनऊ में पर्यटन मंत्री ने की उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा
लखनऊ। वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान मथुरा जनपद में डेढ़ सौ करोड रुपए से होने वाले विभिन्न कार्यों की बुधवार को पर्यटन भवन में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समीक्षा की। उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में पर्यटन मंत्री को उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा द्वारा आगामी समय में पूर्ण होने वाले परिजनों की जानकारी दी गई।
इस बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि गोकुल में 10 हेक्टेयर भूमि पर वसुदेव वाटिका बनाई जाएगी। इसके अलावा वृंदावन के टीएफसी की भांति यात्रियों के लिए नंदगांव-बरसाना में भी यात्री सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। पर्यटन मंत्री ने सभी योजनाओं का प्रजेंटेशन प्रोजेक्टर पर देखकर कहा कि समय बद्ध तरीके से गुणवत्ता युक्त कार्य होने चाहिए। योगी सरकार मथुरा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पित है।
मंत्री को उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा जिले में अब तक किए गए सभी कार्यों का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया जिसकी उन्होंने सराहना की। बैठक में पर्यटन मंत्री को बताया गया कि परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने में सिंचाई परिवहन शिक्षा आदि विभाग से एनओसी मिलने में देरी हो रही है। इस पर उन्होंने अपने सचिव को तत्काल संबंधित विभाग के मंत्रियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
बैठक में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा उपनिदेशक कल्याण सिंह के अलावा मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.