चतुर्वेद समाज के पूज्य श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर 108 श्री पुरुषोत्तम लाल महाराज हुए गोलोकधाम वासी

मथुरा। चतुर्वेद समाज के पूज्य श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर 108 श्री पुरुषोत्तम लाल महाराज का बीते दिन हृदय गति रुक जाने से आकामिक निधन हो गया। सोमवार को जानकारी मिलते ही महानगर के होली दरवाजा छत्ता बाजार विश्राम बाजार यमुना किनारा बाजारो में दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर शोक व्यक्त किया। रविवार को महाराज जी को अटैक पड़ा तत्काल उनके धेवते गौरव चतुर्वेदी अन्य परिजनों के साथ सिटी अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सको ने उनको फरीदाबाद ले जाने की सलाह दी। परिजन उनको जब ले जा रहे थे तब उनको हाईवे पर केडी मेडिकल के पास पुन: दिल का दौरा पड़ गया। इस बीच महाराज जी अपनी देह त्यागकर गोलोकधाम प्रस्थान कर गए।

रोते बिलखते परिजन उनको चौबच्चा स्थित गोपालपुरा आवास पर ले आये। आज उनके कुछ परिजन मुम्बई से मथुरा आ गए। सोमवार दुपहर में ध्रुवघाट श्मशान तक उनका डोला निकाला गया। पूरे रास्ते लोगों ने डोला पर पुष्प अर्पित करते हुए नम आँखों से उनको अंतिम विदाई दी। महाराज जी के दामाद ब्रज विहार ग्रुप के मालिक महावीर चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रज की एक महान पूज्य विभूति अब हमारे बीच नहीं रही।
महानगर के छत्ता बाजार बिरजानंद बाजार यमुना किनारा समिति के संरक्षकगण दिनेश पाठक प्रयागनाथ चतुर्वेदी रमेश चतुर्वेदी अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी विपुल पाठक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल राजेश गोयल सचिन अरोरा देवेंद्र कुमार मित्तल अखिलेश मिश्रा पिंटू विनोद बंसल गजेंद्र शर्मा सुनील बंसल राजीव अग्रवाल निर्मल अग्रवाल आकाश चतुर्वेदी श्याम गोसाई मुरारी लाल उपाध्याय ने उनके स्वर्गवासी होने पर श्रृद्वा सुमन अर्पित किये है।