मथुरा। मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन (पंजी.) और टैक्स बार एसोसिएशन यूथ (पंजी.) मथुरा द्वारा रविवार 14 दिसंबर को खंडेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड पर अधिवक्ता महासम्मेलन और 30 हजार कर अधिवक्ता संगठन की 63वीं नई कार्यकारिणी (2025–2028) की प्रथम बैठक होगी। कार्यक्रम के संबंध में आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन इस बार अपने पैमाने, अतिथि सूची और व्यवस्था के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा आयोजन साबित होने जा रहा है।
कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अशोक कुमार (सेवानिवृत्त), माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशेष अतिथि के तौर पर उपायुक्त ग्रेड-2 अतीव (मथुरा) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अलीगढ़) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक क्षेत्र से इतने बड़े नामों की उपस्थिति इस सम्मेलन को अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बनाएगी।
कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से पंजीकरण से शुरुआत होगी। इसके बाद दीप प्रज्वलन उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के संस्थापक सदस्यों का सम्मान, के साथ प्रथम सत्र शुरू होगा। पहले सत्र में ज्यूडिशियल सेमिनार भी होगा जिसमें अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रक्रियाओं और अधिनियमों पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएँगी। दोपहर 2 बजे द्वितीय सत्र में संगठन की नई कार्यकारिणी की प्रथम आधिकारिक बैठक होगी।
पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। इस सम्मेलन में मथुरा समेत कई जिलों के अधिवक्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे और यह कार्यक्रम अधिवक्ता समुदाय के लिए दिशा तय करने वाला साबित होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल यूथ विंग अध्यक्ष आशीष कुमार लवानिया और कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार अग्रवाल उमेश कुमार अग्रवाल सहकार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता बृजमोहन ने सभी अधिवक्ताओं व गणमान्य नागरिकों से उपस्थिति की अपील की। पत्रकार वार्ता के दौरान दिलीप गुप्ता गौरव गर्ग हरे कृष्ण अग्रवाल राजीव पाराशर वेद प्रकाश गोस्वामी नवीन प्रकाश मित्तल ललित मोहन मित्तल लक्ष्य अग्रवाल नवीन बंसल सागर बंसल शुभम शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.