फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की वृंदावन में कल होगी श्रद्धांजलि सभा

वृंदावन। जनपद की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी के पति फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के स्वर्गवासी हो जाने पर कल 13 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमती हेमा मालिनी शुक्रवार देर रात्रि मथुरा आ जाएँगी।
शनिवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम चंद्रदोय मंदिर अक्षय पात्र के सामने शोक सभा होगी। रविवार को हेमामालिनी दिल्ली प्रस्थान कर जाएँगी। इससे पूर्व मुंबई और दिल्ली में शोक सभा हो चुकी है।