गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

नई दिल्ली । गोवा के नाइटक्लब में लगी आग के खलनायक लूथरा ब्रदर्स को थाडलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इन लोगों को भारत लाया जा रहा है और उनके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू हो गई है। भारत में ही इनके खिलाफ काननी प्रक्रिया चलेगी। फिलहाल विदेश मंत्रालय डनके पासपोर्ट की वैधता समाप्त करने पर भी विचार कर रहा है, जिसकी मांग गोवा सरकार की ओर से की गई है। 6 दिसंबर की रात को लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड के तूरंत बाद ही लूथरा ब्रदर्स गौरव और सौरभ ने देश छोड दिया था। डसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था ।

इनकी तलाश तब से ही जारी थी और चर्चा थी कि ये थाइलैंड में जाकर छिपे हैं। अंत में एजेंसियों ने दोनों को वहीं से पकड लिया है। अब इनके प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि सौरभ और गौरव ने 7 दिसंबर की रात को 1:17 बजे मेक माय ट्रिप पर फ्लाइट की बुकिंग की थी।

एक अधिकारी के अनुसार बचाव दल जब अंदर फंसे लोगों को निकालने का रास्ता खोज रहा था और आग पर ‘काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे तो ये दोनों ब्रदर्स निकल भागने की तैयारी कर रहे थे। लूथरा ब्रदर्स की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दाखिल की ग्ई थी , जिसने राहत देने से इनकार कर दिया। उनके वकील का कहना था कि लूथरा ब्रदर्स देश छोडकर भागे नहीं हैं बल्कि बिजनेस ट्रिप पर गए हैं वकील ने यह भी कहा कि लूथरा ब्रदर्स क्लब के मालिक नहीं हैं बल्कि वे सिर्फ इसके संचालन का लाडसेंस रखते हैं। वकील ने कहा कि इस घटना की सीधी जिम्मेदारी लूथरा ब्रदर्स की नहीं है क्योंकि क्लब का सीधे तौर पर वे कामकाज नहीं देखते थे। क्लब का संचालन स्टाफ की ओर से किया जाता था।