एमआर ग्रुप के संस्थापक गृहस्थ संत सुरेश चंद्र के पंचम स्मृति महोत्सव में हुई भजन संध्या

बरसाना । जनपद के प्रमुख उद्योगपति एवं एमआर ग्रुप के संस्थापक गृहस्थ संत सुरेश चंद्र अग्रवाल का पंचम स्मृति महोत्सव बरसाना में भक्तिमय माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में उनके परिजन एवं शुभचिंतको ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संपूर्ण जीवन, सेवा और संस्कारों का संस्मरण किया।
इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में टीवी कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भव्य फूल बंगला एवं आकर्षक सजावट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान अतिथियों का स्वागत ग्रुप के चेयरमैन सुनील अग्रवाल और निदेशक लव अग्रवाल ने पटुका पहनाकर किया। अगले दिन श्रीजी की गहवर वन परिक्रमा साधु-संतों की टोली के साथ की।
परिक्रमा मार्ग में कई स्थानों पर परिक्रमार्थियों का स्वागत किया गया। उद्योगपति सुनील अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2020 में पिता के निकुंज गमन के बाद से ही यह दिवस उनकी स्मृति में राधारानी के चरणों में श्रद्धा के साथ मनाते हैं। यहां उन्हें अपार शांति का अनुभव होता है। इस दौरान कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल जीएलए, बनवारी लाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजीव जायसवाल, पीयूष जायसवाल, आदित्य गोस्वामी, तुषार अग्रवाल, गौरव मृदुल, नितिन, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।