कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम विनोद शर्मा उर्फ रज्जो भैया का निधन हो गया है। उनकी करीब 72 साल के थे। रज्जो भैया करीब दो महीने बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुन कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय शर्मा ने उनको मुखाग्नि दी। उनकी पत्नी सरोज शर्मा भी गोवर्धन की चेयमैन रह चुकी हैं।
रज्जो भैया एक बार विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हंसमुख स्वभाव के धनी रज्जो भैया क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके अंतिम संस्कार में गिरधर गोपाल, वाचे लाला, ऋषि, रामधन, मदन मास्टर, मोहन लाल शर्मा, हरिओम शर्मा एडवोकेट आदि तमाम लोग शामिल हुए।
समाजसेवी कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया ने रज्जो चेयरमैन के निधन पर गहरी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना एक सच्चा मित्र खो दिया उनके द्वारा खाली हुए स्थान की कमी कभी पूर्ति नहीं हो सकती।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.