मथुरा। बीएसए कॉलेज के प्राचार्य तथा अग्रवाल शिक्षा मंडल के बीच गत 4 वर्षों से चली आ रही तनातनी का आगरा यूनिवर्सिटी ने हल निकाल लिया है। इस संदर्भ में रविवार को श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करते हुए बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल एड ने बताया कि वर्तमान में प्राचार्य ललित मोहन शर्मा की एकल कार्य प्रणाली ठीक नहीं है। उनके द्वारा गत चार साल से की जा रही कार्यवाही कालेज को लचर बना रही है। उन्होंने कॉलेज परिसर में बने साईकिल स्टैंड को हटाकर बाथरूम बनवा दिया तथा पुलिस चौकी को जगह देना न्याय संगत नहीं है । शिक्षा मंडल के पदाधिकारी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिलाधिकारी के आदेश पर जब कॉलेज परिसर में मीटिंग करने के लिए गए तो उन्हें न केवल कमरा देने से इंकार कर दिया गया बल्कि मीटिंग भी नहीं करने दी।
पदाधिकारियो ने कहा कि प्राचार्य ललित मोहन शर्मा अपने निजी लाभ के कारण संस्था को बर्बाद करने पर उतारू है । आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति ने हमारी कमेटी को सही मानते हुए उनसे कहा है कि उनका काम केवल एकेडमिक कार्य को देखना है, न कि प्रबंधन का संचालन करना।
पत्रकार वार्ता में श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के किशोर कुमार अग्रवाल मंत्री सुभाष चंद्र अग्रवाल सिक्का वाले अध्यक्ष बीएसए डिग्री कॉलेज धीरेंद्र कुमार अग्रवाल मंत्री बीएसए कॉलेज अंशुल अग्रवाल गौर शरण अग्रवाल सुनील अग्रवाल राजेंद्र कुमार अग्रवाल हाथी वाले किशन अग्रवाल उमेश भरतिया मुरारी लाल मित्तल अपूर्व अग्रवाल विजय गर्ग महेश चंद्र गर्ग लोहे वाले मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.