मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा के समीप गुरुवार रात नौ बजे एक महिला के सिर पर गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने गंभीर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है जबकि आरोपी पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे उसने अनिल अग्रवाल और शोभा पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो लोग मेरे को भी मार देंगे मेरी मृत्यु के जिम्मेवार ये दोनों ही होंगे। आरोपी सूरज का कहना है अनिल अग्रवाल एक भाजपा नेता के रिश्तेदार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविंद नगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी निवासी 25 वर्षीय खुशी अग्रवाल ने करीब पांच वर्ष पूर्व महाविद्या कालॉनी के रहने वाले सूरज शर्मा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा। इसके बाद 6 माह से दोनों के बीच विवाद होने लगा। खुशी मायके में आकर रहने लगी और पति से तलाक लेने के लिए 25 दिन पूर्व न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे दिया जिस पर 13 जनवरी को सुनवाई होनी है। पिता विपिन अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार शाम सात बजे पति सूरज खुशी को बहला फुसला कर घर से ले गया। गांव धौरेरा के समीप उसके सिर पर गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये घायल महिला को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि खुशी अग्रवाल को सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। देर रात महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। एसपी सिटी ने बताया कि गोली लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम लगी हुई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.