नीतीश बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री , सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा डिप्टी सीएम
पटना । नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की । समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें पहली बार मंत्री बनने वाली जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल रहीं। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।
विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।
गांधी मैदान में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा दिखा। जगह-जगह ‘जय बिहार’, ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ जैसे नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने गमछे हवा में लहराकर नेताओं का अभिवादन किया।