भू-माफियाओं के उत्पीड़न से त्रस्त मथुरा के माँ बेटे ने लखनऊ में मंत्री आवास के सामने खाया विषाक्त पदार्थ , मचा हड़कंप
लखनऊ। सीएम आवास के समीप बुधवार को मथुरा जनपद के बरसाना निवासी मां और बेटे ने जमीन के एक प्रकरण में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। अपनी जमीन पर एक बिल्डर पर कब्जा करने और स्थानीय प्रशासन पर सुनवाई न करने के आरोप लगाकर बुधवार को लखनऊ में मां और बेटे ने विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर शासन ने मथुरा के जिला प्रशासन
से रिपोर्ट मांगी है।
बताया जाता है कि लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर बुधवार सुबह मुनेश सिंह (55) और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों मथुरा जनपद के बरसाना राधारानी टाउनशिप एफ-49 के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह मुनेश सिंह बेटे बलजीत सिंह के साथ विक्रमादित्य मार्ग पहुंची। वहीं पर दोनों ने सल्फास खा लिया। दोनों की हालत गम्भीर होते देख चौकी प्रभारी बंदरिया बाग और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पुलिस को पता चला है कि पीड़ित मां बेटे के प्लॉट पर बिल्डर के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। अपनी फरियाद लेकर शासन स्तर के अधिकारियों ने मिलने के लिए आए थे। एकाएक विक्रमादित्य मार्ग पर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया मथुरा पुलिस और बलजीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मथुरा पुलिस और परिजन लखनऊ आ रहे हैं। दोनों लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
सूत्रों का कहना है पीड़ितों के पास दो पन्नो का एक पत्र मिला है जिसमे लिखा है कि जय प्रकाश त्यागी नरेश त्यागी पुष्पेंद्र त्यागी अभय शर्मा हरी नारायण ने 47 लाख रु लेकर एक मकान अपनी कालोनी में दिया था जिसकी कोई रजिस्ट्री आज तक नहीं की। बार बार कहने पर उक्त लोग कैबिनेट मंत्री से फसवाने की धमकी देते थे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत के बाद इन लोगो ने कुपित होकर मकान से बहार निकाल कर सामान सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ आकर ये आत्मघाती कदम उठाया है।
चर्चाओं में कहा जा रहा है कि उक्त आरोपी लोग एक ग्रुप के नाम पर बरसाना और उसके आसपास जमीन की खरीद फरोख्त का काम लम्बे समय से करते आ रहे है।
घटना की जांच एसपी देहात-सीओ गोवर्धन-छाता करेंगे
लखनऊ में बिल्डर के आंतक से परेशान बरसाना के मां-बेटा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या के प्रयास की घटना के बाद एसएसपी ने घटना की जांच के लिए एसपी देहात और सीओ गोवर्धन-छाता भेजा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आज दोपहर लखनऊ में बरसाना के मां-बेटा ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। लखनऊ पुलिस द्वारा पीड़ितों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करा कर घटना की जानकारी मथुरा पुलिस को दी गयी। उपचार के बाद दोनो की हालात अब खतरे से बाहर है। एसएसपी ने बताया कि अब तक की जांच में जानकारी मिली है महिला का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व एक जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर अभी तक कब्जा नहीं मिला था। मौके पर एसपी देहात सुरेश चंद रावत और सर्किल क्षेत्राधिकारी जांच कर रहे है। दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके मकान में ये बिना किराये दिये रह रही थी। उनको खाली करने के लिये बोला था। पीड़िता ने केआरएस ग्रुप से ही जमीन खरीदी थी। उनके मालिको के अलावा तीन-चार अन्य लोगो के भी नाम बताये है। पूरे प्रकरण की जांच बारीकी से की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवही की जायेगी।