“एक कदम गांधी के साथ” यात्रा ने मथुरा में किया प्रवेश

मथुरा। बनारस से शुरू हुई यात्रा सर्व सेवा संघ के प्रावधान में “एक कदम गांधी के साथ” रविवार को मथुरा जनपद में प्रवेश कर गई। यात्रा का फरह में श्रीजी रसोई पर उनका जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर और सांप्रदायिकता विरोधी समिति के जिला अध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी, जिला महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ विक्रम बाल्मीकि पंचायत अध्यक्ष फरह हरीश शर्मा सुरेश शर्मा राजेश कुमार और दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मजदूर नेताओं ने स्वागत किया। यह यात्रा अब यहां से बाद गाम की ओर प्रस्थान कर करेगी।
इस अवसर पर राम धीरज यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा और हिंदुत्व के नाम पर फैलाई जा रही नफरत के वातावरण में यह यात्रा एक प्यार का संदेश लेकर के निकली है। ब्रज भूमि मथुरा में ब्रज भूमि मथुरा और पूरे देश के अंदर शांति और सद्भावना का संदेश देती आई है। यात्रा यहां से चलकर बाद ग्राम में विश्राम करेगी और जहां पर मजदूर नेता इनका स्वागत करेंगे और वहां से यह यात्रा अगले दिन औरंगाबाद के रास्ते मथुरा महानगर में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने गांधी जी के प्रासंगिकता पर जोर दिया और कहा कि आज वास्तव में संविधान की मर्यादा को बचाए जाने की जरूरत है। आज भी देश के अंदर दलितों के ऊपर हमले होते हैं उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहते उनके मान-सम्मान सुरक्षित नहीं रहते निर्दोष नागरिक सताए जाते हैं और संविधान की अवहेलना की जाती है ऐसे माहौल में इस देश की एकता अखंडता के लिए संविधान की मर्यादा की रक्षा करने के लिए हमें “एक कदम गांधी के साथ” होना होगा। अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि नफरत से नफरत नहीं मिटाई जा सकती इसलिए प्रेम का संदेश लेकर के यह यात्रा निकाली गई है।