ब्रज 84 कोस परिक्रमा एवं दर्शन यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 20 नबंवर तक

मथुरा । श्री हित हरिवंश प्रचार मंडल वृंदावन के तत्वावधान में 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा एवं दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। इस संदर्भ में तिलकायत अधिकारी गोस्वामी श्रीहित राधेशलाल महाराज, वर्तमान तिलकायत अधिकारी गोस्वामी श्रीहित मोहितमराल महाराज, युवराज गोस्वामी श्री हित शोभित लाल महाराज ने बताया कि 8 दिसंबर को यमुना पार से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा एवं दर्शन यात्रा का शुभारंभ होगा। 9 दिसंबर को गोवर्धन 10 दिसंबर को डीग 11 दिसंबर को कांमा 12 दिसंबर को बरसाना 13 दिसंबर को नन्दगांव 14 दिसंबर को कोसी 15 दिसंबर को मथुरा लौटेगी।

परिक्रमा एवं दर्शन यात्रा आयोजकों का कहना है कि जो भी वैष्णव इस ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा एवं दर्शन यात्रा में शामिल होना चाहता है वह 20 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। जानकारी के लिए 9193396000 91 93317000 पर संपर्क कर सकते हैं।