• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

बिहार: मोदी के अभियान कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित, ‘जंगल राज’ के लगातार जिक्र से राजग को लाभ

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राष्ट्रीय
0
बिहार: मोदी के अभियान कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित, ‘जंगल राज’ के लगातार जिक्र से राजग को लाभ

नीतीश-PM मोदी

0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, महिलाओं को दी गई आर्थिक सहायता सहित और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन के दौरान के कथित ‘जंगल राज’ की लगातार याद दिलाना उन प्रमुख मुद्दों में शामिल रहे, जिन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने बिहार में 13 चुनावी सभाओं को संबोधित किया और पटना में एक विशाल रोड शो किया तथा इस दौरान ‘बिहारी अस्मिता’ के मुद्दे को जोरशोर से उठाया, छठ पूजा जैसी परंपराओं का उत्सव मनाया और राजद-कांग्रेस गठबंधन पर ‘घुसपैठियों के प्रति नरम रुख’ रखने व सत्ता में रहने के दौरान जनता के पैसे से मुनाफा कमाने जैसे आरोप भी लगाए। चुनावों में कहीं न कहीं इन मुद्दों का भी लाभ राजग को मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजग के घटक दलों के साथ नियमित संवाद रखा और सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद उनके बीच मतभेदों को दूर करने का संदेश भी दिया।
 ⁠प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों में एक विषय प्रमुखता से छाया रहा, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद शासन के दौरान जनता को ‘जंगल राज’ की याद दिलाना नहीं भूलते थे। ऐसा करके उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि राज्य के युवा तेजस्वी यादव द्वारा किए गए वादों से प्रभावित न हों।

उन्होंने परिवार के बुजुर्गों से आग्रह किया कि वे उस युवा पीढ़ी को ‘जंगल राज’ के कथित खौफनाक दौर के बारे में बताएं, जिन्होंने 2005 से सत्ता में रहे नीतीश कुमार को केवल मुख्यमंत्री के रूप में देखा है। भाजपा ने छठ पर्व सहित बिहार की विभिन्न परंपराओं को उत्सव का स्वरूप दिया तो 6 नवंबर को चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोदी ने भी दिल्ली में छठ पूजा में शामिल होकर एक संदेश दिया। मोदी ने पूजा में उनके शामिल होने को ‘नाटक’ करार देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा था, ‘‘कांग्रेस के नामदार ने छठी मैया की भक्ति को ‘ड्रामा’ कहा। वे कभी भी भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या नहीं जाते। मैं भगवान राम के प्रति उनकी नापसंदगी को समझता हूं। लेकिन वे कम से कम निषाद राज, शबरी माता और महर्षि वाल्मीकि को समर्पित मंदिरों में मत्था तो टेक ही सकते हैं। ऐसा करने में उनकी अनिच्छा केवल दलितों और पिछड़े वर्गों के प्रति उनकी नफरत को दर्शाती है।’’

प्रधानमंत्री ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में एक रैली के साथ प्रचार अभियान शुरू किया था, जो समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली है। राजग सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। मोदी ने 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और इसके बाद नवादा और आरा में जनसभाएं कीं। उन्होंने 3 नवंबर को कटिहार और सहरसा, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में, 7 नवंबर को भभुआ और औरंगाबाद में और 8 नवंबर को बेट्टैया और सीतामढ़ी में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य के लोग राज्य और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हों। बिहार ने पिछले 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनावों में और 2020 तथा 2025 के विधानसभा चुनावों में मोदी पर भरोसा जताया था।

Tags: #Big victory for NDA in Bihar elections#Bihar Election 2025
Previous Post

बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत, अखिलेश ने एसआईआर पर ठीकरा फोड़ा

Next Post

एस जयशंकर ने यूएन के महासचिव गुटेरेस से की मुलाकात, भारत के विकास में समर्थन के लिए जताया आभार

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4718899
Views Today : 1084

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved