• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत, अखिलेश ने एसआईआर पर ठीकरा फोड़ा

गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार की सबसे युवा विधायक बनकर सबका दिल जीता

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत, अखिलेश ने एसआईआर पर ठीकरा फोड़ा
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल ने जो ऐलान किया था उससे कहीं अधिक सीट एन डी गठबंधन को हासिल हुई हैं। राजद गठबंधन के बुरी तरह पराजित होने से विपक्षी दलों के हौसले पस्त हो गए है।
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। बिहार चुनाव के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन दावों के विपरीत बुरी तरह से पिछड़ता नजर आ रहा है। महागठबंधन की सहयोगी पार्टियों की स्थिति बहुत बुरी है और मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली वीआईपी पार्टी का तो खाता भी नहीं खुल सका है। मुकेश सहनी महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के चेहरे थे, लेकिन उनकी पार्टी के खराब प्रदर्शन ने उनकी राजनीतिक संभावनाओं पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बिहार में जो खेल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है।’ इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीक भी आ गया है। अपने ट्वीट में शाह ने लिखा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन।
शाह ने आगे लिखा कि बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने लिखा कि बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। उन्होंने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘प्रदर्शन की राजनीति के आधार पर जनादेश देती है।
बिहार के चुनाव परिणामों के रुझानों ने विपक्षी दलों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली कार्यालय के बाहर वोट चोरी के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।
गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार की सबसे युवा विधायक बनकर सबका दिल जीत लिया है।
अलीनगर विधान सभा से चुनाव जीतकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह यह साबित करना चाहती हैं कि 25 वर्षीय महिला विधायक दूसरों की तुलना में “उसी गति से या उससे भी तेज़” काम कर सकती हैं। 20वें राउंड तक ठाकुर 70,044 वोटों के साथ आगे चल रही थीं और अपने कद्दावर प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विनोद मिश्रा को 63,090 वोटों से पीछे छोड़ रही थीं।

Tags: #NDA alliance wins Bihar elections#बिहार चुनाव में गठबंधन गठबंधन की ऐतिहासिक जीतAkhilesh blames SIRसमाजवादी पार्टी ने ठीकरा फोड़ा पर राज किया
Previous Post

बिहार चुनाव : अमित मालवीय का राहुल गांधी पर तंज; ‘एक और चुनाव, एक और हार’

Next Post

बिहार: मोदी के अभियान कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित, ‘जंगल राज’ के लगातार जिक्र से राजग को लाभ

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719164
Views Today : 1883

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved