जोधपुर । राजस्थान के फलौदी जिले में एक बस और ट्रेलर की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। ये हादसा जयपुर से 400 किमी दूर हुआ, जब बस बीकानेर के कोलायत से जोधपुर लौट रही थी। सभी जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए आर्थिक मदद का एलान किया है। मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री ने घायालेां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोडा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

















Views Today : 1606