• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home ताज़ा ख़बरें

विनिर्माताओं की मांग, इस्पात आयात रोकने के लिए और उपाय करे सरकार

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in ताज़ा ख़बरें
0
विनिर्माताओं की मांग, इस्पात आयात रोकने के लिए और उपाय करे सरकार
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । इस्पात विनिर्माताओं ने सरकार से चीन सहित चुनिंदा देशों से बढ़ते आयात पर लगाम लगाने के लिए और कदम उठाने का आग्रह किया है। चीन ने जनवरी-सितंबर की अवधि में 74.63 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है, जो घरेलू उत्पादन का छह गुना से भी अधिक है। वैश्विक निकाय विश्व इस्पात संघ (वर्ल्डस्टील) के अनुसार, भारत ने जनवरी-सितंबर में 12.24 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है। जबकि अकेले सितंबर में चीन ने 7.35 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है, जो घरेलू उत्पादन 1.36 करोड़ टन का पांच गुना है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, स्टेनलेस स्टील भी 75 लाख टन की कुल स्थापित क्षमता के 100 प्रतिशत क्षमता उपयोग तक नहीं पहुंच पा रहा है। आयात के प्रभाव के कारण यह केवल 60 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है।
 ⁠
सरकार ने घरेलू इस्पात उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता की रक्षा के लिए आयात पर अंकुश लगाने के कई उपाय किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में, इस्पात मंत्रालय ने 100 से ज्यादा गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी किए हैं, जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का अनुपालन नहीं करने वाले इस्पात उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश से रोकते हैं।
इस साल जून में जारी क्यूसीओ ने कुछ इस्पात उत्पादों के इनपुट के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। एक उद्योग विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘घटिया और सस्ती सामग्री को देश में आने से रोकने के लिए क्यूसीओ की वैधता बढ़ाई जा सकती है।’’ उद्योग विशेषज्ञ ने कहा कि सरकार इस्पात और स्टेनलेस स्टील, दोनों ही घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए इसी तरह के और भी उपाय कर सकती है, जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए क्षमता बढ़ाने को करोड़ों रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। मार्च में, वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने घरेलू उत्पादकों को आयात में वृद्धि से बचाने के उद्देश्य से कुछ इस्पात उत्पादों पर 200 दिन के लिए 12 प्रतिशत अस्थायी रक्षोपाय (सेफगार्ड) शुल्क लगाने की सिफारिश की थी।

इसके बाद स्टेनलेस स्टील उद्योग ने भी स्टेनलेस स्टील के आयात की जांच के लिए सरकार से संपर्क किया क्योंकि रक्षोपाय शुल्क उनकी चिंताओं को दूर नहीं करता था।
एक सूत्र ने बताया कि नीति आयोग की एक उच्चस्तरीय समिति अगले सप्ताह आयात के मुद्दे पर इस्पात उद्योग के दिग्गजों से मुलाकात कर सकती है। ‘बिगमिंट’ के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में घरेलू इस्पात की कीमतें पांच साल के निचले स्तर पर आ गईं, जिसके लिए बढ़ते आयात सहित कई कारक जिम्मेदार थे। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस्पात आयात में वृद्धि की ओर इशारा किया है, जो मुख्यतः कम आयात कीमतों के कारण है। इसने घरेलू इस्पात उत्पादन की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत समर्थन का भी आह्वान किया है। इस साल सितंबर में, भारत ने 7.9 लाख टन तैयार इस्पात का आयात किया, जो अगस्त के 6.9 लाख टन से अधिक है। इससे देश लगातार छठे महीने शुद्ध इस्पात आयातक बना रहा। दक्षिण कोरिया, रूस और इंडोनेशिया से आयात बढ़ा, जबकि चीन, जापान, वियतनाम, थाइलैंड और ताइवान की हिस्सेदारी में सितंबर, 2024 की तुलना में गिरावट आई।

Tags: #Manufacturers demand the government take more measures to curb steel imports.
Previous Post

खुलासा: दिल्ली की जहरीली हवा ने ले ली 100 में से 15 लोगों की जान

Next Post

मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं’, बर्थडे पर माता-पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं’, बर्थडे पर माता-पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल

मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं’, बर्थडे पर माता-पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719172
Views Today : 1918

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved