मथुरा। समाजसेवी होटल व्यवसायी अमित जैन को प्रदेश की राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान की कार्य परिषद समिति का सदस्य नामित किया है।
उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत मथुरा विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य के रूप में गोपाष्टमी पर जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति अमित जैन को नामित किया है। इनके अलावा पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।
इनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नगेंद्र सिकरवार डॉ कमल कौशिक प्रत्यूष जैन शौर्य जैन हरिशंकर शर्मा संजय शर्मा देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश शर्मा नरेंद्र पाठक शशिकांत गुप्ता अनुराग शर्मा जगमोहन पाठक नत्थी लाल पाठक हरिराम भदोरिया चंद्रवीर सोलंकी सतपाल चौधरी अनिल चौधरी रोहित सिकरवार, लव कुमार योगेश ठाकुर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.