मथुरा। कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों द्वारा अवैधानिक तरीके से बनाए गए अस्थाई दर्जनों टीन शेड चैंबरों को उखड़वा दिया गया हैं। कलेक्ट्रेट की कैंटीन के समीप रिक्त पड़ी भूमि पर लंबे समय से वकील समुदाय के लोग चेंबर बनाने पर अड़े हुए थे। इस संबंध में तत्कालीन जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने शासन से भी पत्राचार किया था जिसमें शासन ने स्पष्ट रूप से उक्त भूमि पर चैंबर निर्माण की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
पिछले माह जिला अधिकारी सीपी सिंह ने भी बार एसोसिएशन के पदाधिकरियों से इस भूमि पर चैंबर निर्माण नहीं करने का आग्रह किया था। उसे सब के बावजूद वकीलों के एक तबके ने पुलिस कार्यालय के समीप बनी कैंटीन के पीछे से कलेक्ट्रेट की कैंटीन तक रास्ते पर टीन शेड डालकर दर्जनों चैंबर बना लिए। इसी स्थान पर कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास बने हुए हैं। आज जब कलक्ट्रेट कर्मी सुबह पहुंचे तो वहां चैंबर बने देख उनका माथा ठनक गया सभी दौड़े दौड़े नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के पास पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर आकर देखा तो वह भी अचंभित रह गए। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को डपटते हुए बैल्डिंग कटर से सभी चेंबर के लोहे के पाइप कटवाना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक टीन शेड चेंबर हटाने का कार्य चल रहा था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.