मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय गोविल के पिता श्री ईश्वर चंद्र गोविल के स्वर्गवास होने पर श्रद्धांजलि देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है।
रविवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह ने श्री गोविल के कृष्णापुरी चौराहे स्थित आवास पर पहुंचकर स्वर्गवासी श्री ईश्वर चंद्र गोविल के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि पिता का साया उठ जाने से पुत्र पर बहुत सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। मैं भी इस संकट की घड़ी से गुजर चुका हूं।
इस दौरान श्री गोविल के आवास पर वृंदावन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे मुकेश गौतम ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वर्गवासी श्री गोविल अच्छे ईमानदार लोक निर्माण विभाग के अभियंता थे। विभाग में उनकी काफी इज्जत थी।