मनोज वार्ष्णेय
राया । मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से कानपुर जाते समय महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दे दिया। डिलेवरी के उपरांत पहुची एम्बुलेंस की मदद से जच्चा बच्चा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । कानपुर देहात निवासी अनूप कुमार अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से कानपुर जाने के लिए बस संख्या यूपी 78 के टी 7002 में सवार हुए थे। यमुना एक्सप्रेस माइल स्टोन 107 वृन्दावन राया कट पर अचानक रात्रि को उनकी गर्भवती पत्नी को प्रसब पीड़ा शुरू हो गयी। जिसकी सूचना उन्होंने यात्रियों को दी। यात्रियों ने तत्काल 112 पर एम्बुलेंस को फोन मिलाया एम्बुलेंस दूर होने की वजह एबं असहनीय पीड़ा को देखते हुए बस में मौजूद यात्री महिलाओं की मदद से महिला की डिलीवरी कर दी गयी। कुछ समय पश्चात पहुची एम्बुलेंस द्वारा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.