बाढ़ राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व पार्षद तिलकवीर सम्मानित

​मथुरा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अथक सेवा और उत्कृष्ट राहत कार्यों के लिए पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी को जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर मथुरा के सभागार में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ​वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने तिलकवीर चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में उनका सक्रिय सहयोग और समर्पण जनसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
​इस अवसर पर तिलकवीर चौधरी ने कहा यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के सहयोग का फल है जिन्होंने बाढ़ के दौरान राहत कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। मैं जनसेवा के इस मार्ग पर हमेशा तत्पर रहूँगा। नगर निगम के पार्षद राजीव कुमार सिंह पार्षद मुन्ना मलिक को भी सम्मानित किया गया
​कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) पंकज वर्मा ​उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जैन ​तहसीलदार सदर जितेंद्र चाहर आदि मौजूद रहे।