मथुरा। श्री बिहारी जी मंदिर में कुछ वीआईपी लोगों द्वारा कुर्सी पर बैठकर, ठाकुर जी के दर्शन करने तथा उनके गनर जो अपनी कार्रबाइन हथियार लेकर मौजूद रहा के मामले में मंदिर प्रबंधक और डीएम एसएसपी से जबाब तलब किया है।
इस मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा और दीपक शर्मा एडवोकेट ने सयुक्त पिटीशन सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा की न्यायालय में प्रस्तुत किया था। पिटीशन में कहा गया था शैडो जगमोहन में खड़ा होकर कुर्सियों पर बैठे विशिष्ट जनो को वीडियो बना रहा था
जिससे ठाकुर जी के मान सम्मान और मर्यादा का उल्लंघन हुआ और और न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा के अपने पूर्व के आदेश जिसमें कोई भी वीडियो और फोटो भी नहीं खींच सकता एक सरकारी कर्मचारी द्वारा अपने हथियार के साथ वीडियो बनाते हुए कानून का और उल्लंघन भी किया गया ।
इस कारण पिटीशन न्यायालय के समक्ष 26 अगस्त को दाखिल किया । आज 29 तारीख को प्रबंधक, जिलाधिकारी, एसएसपी को 29 सितंबर के लिए नोटिस जारी करने का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.