टीटीजेड से उद्योगों को हो रही समस्याओं को लेकर नेशनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से लगाई गुहार

मथुरा। नेशनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज, राजेंद्र हाथी वाले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें टीटीजेड ताज ट्रेपीजियम जोन से उद्योगों को हो रही समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि मथुरा में टीटीजेड के चलते साड़ी टोंटी होटल सर्राफा व्यवसाय के अलावा अन्य उद्योग भी धीरे-धीरे प्रभावित हो रहे है हालांकि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने की भी बात कही है। ज्ञापन के माध्यम से शासन का इस और ध्यान कराना चाहते हैं ताकि उनके सहयोग से मथुरा की तरक्की तथा व्यवसाय सुचारू हो सकें।
इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल ग्राफिक्स प्रहलाद खंडेलवाल तुषार हाथी वाले अमित जैन राम प्रकाश प्रेस वाले मनीष शेरावाली मुकेश डब्बू संजय अग्रवाल अनुराधा आदि उपस्थित रहे।