नई दिल्ली । पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके सहयोगी कंवर सिंह राणा ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व राज्यपाल ने दोपहर 1.12 बजे दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया।
मलिक 2014 में भाजपा के उपाध्यक्ष रहे और चुनावी घोषणापत्र की उपसमिति में कृषि विषयक मुद्दों के अध्यक्ष रहे। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका रही। चार अक्तूबर 2017 को बिहार का राज्यपाल बनाया गया। 2018 में जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया।