उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन

मथुरा। 1973 से लगातार व्यापारियों व उद्यमियों के हितों के लिए संघर्षरत संगठन उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पुनर्गठन मथुरा दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल की उपस्थिति में हुआ जिसमें मथुरा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप दाल वाले जिला महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी (योगी) को बनाया गया है। जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंघल महेश मित्तल संजय अग्रवाल राजीव गोयल विजय बंसल अखिल अग्रवाल सुमित सर्राफ अमृत खंडेलवाल योगेश कागजी सुनील अग्रवाल संजय शोरा प्रभात अग्रवाल कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल मंत्री शंकर लाल अग्रवाल अंशुल गर्ग ठा. राजा भोज मुकेश खंडेलवाल प्रदीप सामरिया मनोज कोल्हापुरी सोनल अग्रवाल राजीव अग्रवाल संगठन मंत्री विजय अग्रवाल बेकरी वाले मुरारीलाल अग्रवाल प्रशांत वार्ष्णेय पवन कुमार बर्तन वाले विजय सिंह वर्मा (बिरजो गिलट) अनिल अग्रवाल व प्रचार मंत्री राजीव चतुर्वेदी की घोषणा की गई । सभी जिला पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्री कंछल द्वारा मनोनयन पत्र वितरित किये गए ।
जिला महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि शीघ्र अन्य पदाधिकारियो की घोषणा कर भव्य शपथ ग्रहण समारोह व जिले के व्यापारी व उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी नरेश शर्मा पिंटू मिश्रा व बड़ी संख्या में व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे ।